घाट की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

Updated at : 24 Oct 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
घाट की सफाई नहीं होने से  ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

घाट की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बलुआ छठ घाट में लाखों की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है. जहां विगत कई वर्षों से छठ व्रतियों द्वारा छठ पूजा मनाया जाता है. अमृत सरोवर जलकुंभी व जंगलों का सरोवर बना हुआ है. सालों से सफाई नहीं हुई है. अमृत सरोवर की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर अमृत सरोवर छठ घाट पहुंच प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की. समाजसेवी अमित कुमार मंडल, बेचन कुमार, सोनू कुमार, फुल कुमारी, द्रौपदी देवी, हेमा देवी, बिट्टू कुमार, कन्हैया कुमार, छोटू कुमार, प्रकाश मंडल, सिंटू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ हमलोगों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है. कल से चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है. अब तक जहां छठ पूजा मनाया जायेगा. वहां की सफाई नहीं हुई है. बलुआ छठ घाट में सरकार द्वारा लाखों की राशि खर्च कर छठ घाट को अमृत सरोवर का रूप दिया है. सालों से सफाई नहीं हुई है. ग्रामीणों ने कहा कि जहां एक तरफ छठ पूजा को लेकर विभागीय स्तर पर थाना से लेकर ब्लॉक तक बैठक आयोजित की जाती है. छठ घाट की सफाई बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था की जायेगी. छठ व्रतियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी. लेकिन यहां सुविधा तो दूर बलुआ छठ घाट का आज तक कोई भी पदाधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचे हैं. सफाई नहीं करायी. 7 से 8 फीट पानी का अनुमान है. बेरिकेडिंग कराना आवश्यक है. बीडीओ रीना कुमारी ने बताया की छठ घाट का निरीक्षण किया जायेगा. पंचायत सचिव को भेज कर घाटों की विधि व्यवस्था व साफ सफाई कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन