अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी की ग्रामीणों ने की मांग

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी की ग्रामीणों ने की मांग

अतिक्रमण मुक्त कर जल निकासी की ग्रामीणों ने की मांग

विज्ञापन

अमदाबाद बैरिया पंचायत के दिलावरपुर गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ अमदाबाद को आवेदन देकर सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने एवं जल निकासी की मांग की है. ग्रामीण शेख बेचना, शेख जाबुल, शेख सहामता, बीबी रोजिदा, मसुकिया खातून, शेख सराफुल, शाहनवाज, उजीर आलम आदि ने बताया कि बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 11, 14 एवं 15 से मुख्य सड़क तक जाने वाली सड़क को कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर के रखा है. सड़क पर जल जमाव हो जाता है. उनके अतिक्रमण से जल निकासी में अवरोध उत्पन्न हो गया है. 4 माह तक सड़क पर करीब दो फीट तक पानी जमा रहता है. बारिश होने पर कई लोगों के घर आंगन तक बारिस का पानी प्रवेश कर जाता है. सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहता है. सड़क से होकर करीब दो हजार की आवादी के आना जाना करते हैं. इसी सड़क से होकर प्रतिदिन गंदे पानी से विद्यालय आना-जाना करते हैं. बच्चे कई तरह की बीमारी के शिकार हो जाते हैं. बीडीओ अमदाबाद को आवेदन देकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं जल निकासी की व्यवस्था का मांग किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन