कटिहार में ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

शराब प्रदर्श करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

कटिहार में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. कचना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

कटिहार : पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कचना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार को शराब तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनमोहानी के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान बंगाल की ओर से आ रहे एक ऑटो को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक लक्ष्मण कुमार मांझी (22), पिता रामउदगार मांझी, निवासी बारसोई थाना क्षेत्र, जिला कटिहार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बरामद शराब और ऑटो को जब्त कर लिया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन