निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network
कटिहार में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया. कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए. यह विद्यालय सीमुलतला और नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बनाया जा रहा है.
कटिहार : सदर प्रखंड के जाफरगंज स्थित निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया.
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने सीमुलतला आवासीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सभी जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना बनाई है. इसी योजना के तहत कटिहार प्रखंड के मौजा सिरनिया, वक्फ स्टेट संख्या-1505, जाफरगंज की 4.32 एकड़ भूमि पर इस विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है.
करीब 57.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस संयुक्त आवासीय विद्यालय में अल्पसंख्यक बालक एवं बालिकाओं के लिए शिक्षा और आवास की व्यवस्था होगी. विद्यालय में 560 विद्यार्थियों के नामांकन की क्षमता होगी. यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए