बच्चों के बीच तिथि भोजन में परोसे गये कई व्यंजन

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के बीच तिथि भोजन में परोसे गये कई व्यंजन

बच्चों के बीच तिथि भोजन में परोसे गये कई व्यंजन

विज्ञापन

कटिहार सदर प्रखंड कटिहार अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय हाजी बसीर टोला में शनिवार को बच्चों को तिथि भोजन कराया गया. विद्यालय प्रधान नीरज नयन आनंद की ओर से इससे पूर्व भी बच्चों को तिथि भोजन कराया गया है. तिथि भोजन आयोजित होने से बच्चे काफी उत्साहित नजर आये. तिथि भोजन में बच्चों की थाली में पूरी, सब्जी सहित कई तरह के व्यंजन परोसा गया. बच्चे काफी खुश थे. विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में किसी खास अवसर पर बच्चों को तिथि भोजन कराया जाता है. बच्चों के बीच अनेक व्यंजन परोसे जाते है. विद्यालय प्रधान नीरज और विद्यालय के शिक्षक टुकेश कुमार ने बीपीएससी की ओर से प्रधान शिक्षक के लिए अनुशासित होने के कारण विद्यालय में बच्चों को तिथि भोजन कराया गया. ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने पर बच्चों में अत्यधिक ख़ुशी के साथ विद्यालय में उपस्थिति में अपेक्षाकृत वृद्धि भी होती है. तिथि भोजन अक्सर किसी खास समारोह जन्मदिवस, पुण्यतिथि या ख़ुशी के मौक़े पर कराया जाता है. मौक़े पर शिक्षक मोजीबूर रहमान, पल्लवी प्रिया सिंह, रिंकू कुमारी, रूबी प्रिया, ब्यूटी कुमारी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, शिक्षा सेवक फिरोज अख्तर, मुबारक हुसैन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन