अनियंत्रित टोटो ने युवक को मारा धक्का, मौत

एसएच 77 स्टेशन रोड कब्रगाह के समीप मंगलवार को टोटो के धक्का से युवक की मौत हो गयी. घटना दिन के 11.30 बजे के करीब की बतायी गयी है.
कुरसेला. एसएच 77 स्टेशन रोड कब्रगाह के समीप मंगलवार को टोटो के धक्का से युवक की मौत हो गयी. घटना दिन के 11.30 बजे के करीब की बतायी गयी है. दुर्घटना के बाद युवक को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद घायल युवक को सघन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया गया. कटिहार से युवक को विशेष चिकित्सा के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया. पूर्णिया मैक्स सेवन पहुंचने के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया. जानकारी अनुसार, युवक घर से बाजार के लिए निकला था. मुख्य सड़क पर किनारे से युवक गुजर रहा था. इसी बीच पीछे से टोटो ने आकर धक्का मार दिया. अचानक टोटो का धक्का खाकर युवक सड़क पर सिर के बल गिर गया. सिर के बल गिरने से युवक गंभीर रूप से चोटिल होकर बेहोश हो गया. युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया. मृतक अंकित आनंद (32) पिता राम विलास साह नगर पंचायत वार्ड 12 के कुरसेला थाना क्षेत्र के टेंगरिया टोला का निवासी था. युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. शव घर पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन रुदन चीख-चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. पति के अचानक मौत से पत्नी पूजा दहाड़ मार रोकर बेसुध होकर गिर रही थी. शव के घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी को पीछे छोड़ गया है. परिवार का भरण पोषण युवक के कमाई पर आश्रित था. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लवली कुमारी ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि इस दुख भरी विपदा में वह उसके साथ है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव ने कहा कि युवक की अचानक मौत ने उसे आहत किया है. ईश्वर से उसके आत्मा को सदगति प्रदान करने का कामना करते हैं. थाना पुलिस ने मृतक के घर पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




