घर पर बनाएं मखाने की खीर, शेफ कुणाल कपूर की बताई रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Makhana Kheer Recipe

मखाने की खीर ( (फोटो- इंस्टाग्राम@chefkunal )

Makhana Kheer Recipe: मखाने को सिर्फ रोस्ट करके खाने के बजाय आप इससे टेस्टी खीर तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से आप मखाने की खीर बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Makhana Kheer Recipe: मखाने से बना लड्डू, नमकीन या करी आपने अगर बना लिया है तो आज हम आपको इससे कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाने के बारे में बताएंगे. आप मखाने की खीर बना सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefkunal पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इसे आप व्रत के समय या बिना व्रत के टाइम भी खा सकते हैं.  

मखाना खीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • ¼ कप बादाम
  • ¼ कप काजू
  • ½ कप मखाना
  • ½ लीटर दूध
  • ¼ कप चीनी 
  • पिस्ता
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर

मखाना खीर बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन गर्म करें, फिर इसमें घी गरम करें और बादाम और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसे हल्के आंच पर रोस्ट करें. अब इसमें आप  मखाने डालकर भूनें. इसे तब तक भूनें जब तक यह क्रिस्पी न हो जाए. अब इसे ठंडा होने दें. 
  • इसके बाद एक कड़ाही में दूध उबालें और कुछ मिनटों के लिए धीमी आंच पर उबलने दें. अब अब ठंडे हुए मखाने और काजू-बादाम को आधा ही लेकर एक मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. 
  • अब पिसे हुए हुए मखाना और काजू-बादाम को डालें और धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें. 
  • अब आप एक साफ पैन चीनी डालकर हल्की आंच पर कैरामलाइज होने के लिए छोड़ दें. अब बचे हए बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • जब दूध गाढ़ा हो जाएं तब आप कैरामलाइज चीनी को दूध में डालें. अब आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट, मखाने, इलायची पाउडर और कटे हुए पिस्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे थोड़ा पकने दें. इसी तरह आप मखाने की खीर तैयार कर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Tikki: मूंग दाल टिक्की बनाएं, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola