12 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

12 लीटर देसी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधेपुरा बीएड कॉलेज के समीप छापेमारी कर दो महिला तस्कर को 12 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस थाना क्षेत्र के मधेपुरा में गस्ती में थी. पेट्रोलिंग में मौजूद पुलिस पदाधिकारी को दो महिलाओं पर संदेह हुआ. पुलिस टीम में शामिल महिला पदाधिकारी ने जब उसके सामान की जांच की तो दोनों के पास से 12 लीटर देसी शराब मिला. शराब मिलते ही पुलिस ने महिला तालाकुटी मुर्मू पति तल्लू बिसरा, तलमी मरांडी पति संजू मर्मू टियर पारा थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










