दो वारंटियों को छापेमारी कर किया गिरफ्तार

दो वारंटियों को छापेमारी कर किया गिरफ्तार
अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के कर्बला टोला से दो कोर्ट वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बैरिया कर्बला टोला गांव निवासी शेख अंसार व शेख भुट्टो पर एनबीडब्ल्यू के तहत कोर्ट से वारंट था. दोनों के घर बैरिया पंचायत के कर्बला टोला गांव से छापेमारी कर शनिवार की रात दोनों कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों कोर्ट वारंटी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. एसआई सुनील कुमार सिंह, एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई संजीत कुमार प्रसाद, एसआई जैकी कुमार, एएसआई अमित कुमार कश्यप सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




