बाइक दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल

बाइक दुर्घटना में दो किशोर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

बारसोई बारसोई थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत की बासकोटा गांव के दो किशोर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. पहचान बासकोटा निवासी शमीर का पुत्र नसीम एवं मंटू का पुत्र मुशर्रफ के रूप में हुई. दोनों युवक बुधवार की सुबह बारसोई से अपने गांव बासकोटा लौट रहे थे. इसी दौरान भाग बारसोई काली मंदिर के समीप उनकी बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया. जिससे बाइक सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उठाकर अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन