नाम वापसी के साथ नरोत्तम जोशी रहे अकेले उम्मीदवार, होंगे चैंबर के नये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
नाम वापसी के साथ नरोत्तम जोशी रहे अकेले उम्मीदवार, होंगे चैंबर के नये अध्यक्ष

नाम वापसी के साथ नरोत्तम जोशी रहे अकेले उम्मीदवार, होंगे चैंबर के नये अध्यक्ष

विज्ञापन

कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार के चुनावी प्रक्रिया में बुधवार को अहम मोड़ आ गया. जब नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद की तस्वीर लगभग साफ हो गयी. इस पद के लिए पूर्व में कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे विमल सिंह बेगानी और नरोत्तम जोशी आमने-सामने थे. नाम वापसी के अंतिम दिन विमल सिंह बेगानी ने अपना नाम वापस ले लिया. विमल सिंह बेगानी के नाम वापस लेने के बाद अब अध्यक्ष पद पर नरोत्तम जोशी एकमात्र उम्मीदवार रह गए हैं. उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. चुनावी माहौल में इस फैसले को अहम रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है. नाम वापसी के बाद विमल सिंह बेगानी ने कहा कि उन्होंने संगठन की एकता और मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. उम्मीद जताई कि नरोत्तम जोशी के नेतृत्व में चैंबर नई ऊंचाइयों को छुयेगा और व्यवसायियों के हितों की रक्षा होगी. निवर्तमान अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व महासचिव रवि महावर, नरेश शर्मा ने विमल सिंह बेगानी के फैसले की सराहना की. यह कदम संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बनाए रखने में सहायक साबित होगा. चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आगामी 20 मई को संपन्न होगा. जिसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष कार्यसमिति पदों के लिए मतदान कराया जायेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन