स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से यक्ष्मा रोगियों की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से यक्ष्मा रोगियों की हुई पहचान

स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से यक्ष्मा रोगियों की हुई पहचान

विज्ञापन

कटिहार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को गढ़वीरा सिखटिया में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. नौरिया एग्री केयर प्राइवेट लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचपी पीपीएसए के संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच हुई. शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु यक्ष्मा के रोगियों की पहचान करना था. ताकि इस गंभीर बीमारी को फैलने से रोका जा सके. प्रभावित व्यक्तियों को समय पर उपचार मिल सके. 100 लाभार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया. 80 व्यक्तियों की विशिष्ट जांच की गयी. इन जांचों के अंतर्गत मुख्य रूप से रक्त शर्करा, रक्तचाप, एचआईवी और यक्ष्मा के लक्षणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. जांच पूरी होने के बाद चिन्हित मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया. शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग और उनकी सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचपी के प्रतिनिधि कमलेश कुमार साह के साथ नौरिया संस्था के नसीमुद्दीन व पवन तिवारी ने सक्रिय भूमिका निभाई.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन