तेलडंगा कनखड़ धार से शव बरामद

तेलडंगा कनखड़ धार से शव बरामद
मनिहारी मनिहारी थाना के केवाला पंचायत स्थित तेलडंगा कनखड़ धार में शव बरामद हुआ. शव की पहचान बघार निवासी सुबोध यादव ( 32 ) पिता दारोगा यादव के रूप में हुई. सूचना पर एसडीपीओ विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पहुंचे. परिजन के अनुसार मंगलवार को पशु के चारा के लिए वह निकला था. वापस घर नहीं गया था. मनिहारी पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गयी है. एफएसएल की टीम आयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










