समकालीन अभियान में तीन पशु के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Feb 2026 11:00 PM
समकालीन अभियान में तीन पशु के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार फलका थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत एक ऑटो में लदे कुल तीन मवेशी के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बताते चले कि एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार पूरे जिलान्तर्गत अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान फलका थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 01 टेम्पू क्रूरतापूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए पकड़िया बस्ती की ओर जा रही है. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पकड़िया बस्ती, के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक ऑटो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड लिया. जब पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो से तीन मवेशी बरामद किया गया. ऑटो से मवेशी मिलते ही पुलिस ने मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पकडे गए अभियुक्तों में सफीक उम्र पिता अब्दुल सलाम, तीनपनिया थाना कोढ़ा , हफीम पिता मंसुर आलम, निमीया थाना कोढा निवासी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










