50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चिलमारा में छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को शराब तस्कर की इनपुट मिली. मुफस्सिल थाना पुलिस ने चिलमारा में छापेमारी की. 50 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गये तस्कर बिंदल कुमार पासवान, रामप्रवेश पासवान बालू टोला फसिया थाना नगर निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










