22 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 May 2026 5:40 PM

विज्ञापन

22 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

कटिहार/बारसोई बारसोई थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 22.830 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर बारसोई थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध छापेमारी जारी है. बारसोई थानाध्यक्ष को शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बारसोई थाना पुलिस ने जयचंद गुमटी रघुनाथपुर जयचंद गुमटी के पास वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस ने तस्कर के गाड़ी से 22.830 लीटर शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने दोनों तस्कर विशाल मंडल, पिता स्व छोटू मंडल, छोटी रघुनाथपुर, विजय राय, पिता स्व नकुल राय, दोनो थाना बारसोई, जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन