आजमनगर थाना में पॉक्सो एक्ट दो अलग-अलग मामले दर्ज

Updated at : 03 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर थाना में पॉक्सो एक्ट दो अलग-अलग मामले दर्ज

आजमनगर थाना में पॉक्सो एक्ट दो अलग-अलग मामले दर्ज

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना मामले में आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पहले मामले में पीड़िता ने स्वयं आवेदन देते हुए कहा, आरोपित लड़का व पीड़िता एक दूसरे से प्यार करते थे. एक रात लड़के ने फोन कर पीड़िता को महानंदा किनारे यह कह कर बुलाया कि अगर वह नहीं आई तो वह नदी में कूद जायेगा. फिर वहीं दोनों ने शादी की. एक दो दिन बाद आरोपित लड़का लड़की को कटिहार ले गया. लड़के के परिवार वाले लड़के को जबरदस्ती ले गये. शादी मानने से इनकार कर दिया. फिर बाद में लड़का उसे अपने घर ले गया. दुष्कर्म को अंजाम दिया. अब पुनः आरोपित लड़का और परिवार वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं. दूसरे मामले में जबरन घर से उठाकर दुष्कर्म का आरोप है. पीड़िता की मां के आवेदन में दो भाइयों पर जबरन घर से उठाकर दुष्कर्म करने तथा मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. पीड़िता की मां ने कहा, आरोपित अपराधी प्रवृति का रहने के कारण मुंह खोल नहीं पायी. पर चार माह बीत जाने के बाद उन्हें बेटी के गर्भवती होने का पता चला. तब उन्होंने मामला उठाया तो पैसे का लालच देकर गर्भपात का दवाब बनाया जाने लगा. अब मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन