बाल सुधार गृह से दो नाबालिग गायब, वार्डन ने 12 दिनों के बाद दर्ज कराया मामला, नहीं मिला कोई सुराग

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :01 Mar 2025 6:36 PM
विज्ञापन
patna police

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Crime: बिहार के कटिहार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के बालिका सुधार गृह से दो लड़की लगभग दो हफ्ते से गायब है. दोनों लड़की का कोई सुराग नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime: कटिहार जिला के सदर प्रखंड कार्यालय अवस्थित बाल सुधार गृह से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने को लेकर वार्डन के आवेदन पर सहायक थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज से ट्रैफिकिंग के मामले में बरामद दो नाबालिग लड़कियों को कटिहार के बाल सुधार गृह में भेजा गया था. जहां से दोनों नाबालिग 17 फरवरी से ही गायब हैं. मामले को लेकर वार्डन मुर्शीदा के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

बात दबाने में जुटा सिस्टम

प्रखंड कार्यालय स्थित बाल सुधार गृह में चार यूनिट है. इनमें दो यूनिट में बालक तथा दो यूनिट में बालिका रहती है. इसी बालिका यूनिट से दो नाबालिग लड़की गायब है. 17 फरवरी को ही बाल सुधार गृह से दो नाबालिग लड़की लापता है. बारह दिनों से लड़की गायब है. पूरा सिस्टम बात दबाने में जुटा हुआ है.

क्या बोले अधिकारी

पुलिस उपाधीक्षक सदर वन अभिजीत सिंह ने बताया कि किशनगंज से ट्रैफिकिंग के मामले में दो नाबालिगों को बरामद कर कटिहार भेजा गया था. इसकी गायब होने की शिकायत वार्डन ने करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस लापता नाबालिग की बरामदगी में जुट गयी है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

Mughal Harem Stories : हिंदू रानियां राजनीतिक समझौते की वजह से मुगल हरम तक पहुंचीं, लेकिन नहीं मिला सम्मान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन