KATIHAR: फार्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर डीएम सख्त, माइक्रोप्लान के तहत वंचित किसानों का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी

मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई. इसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार: एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत कटिहार जिले में 12 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर मिशन मोड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया जाएगा. अभियान का उद्देश्य जिले के शेष बचे सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना है, ताकि भविष्य में किसानों को उर्वरक व विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई. इसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

दो दिन में शत-प्रतिशत निष्पादन का आदेश

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर शेष बचे हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए. साथ ही कर्मचारी लॉगिन पर फार्मर आईडी अनुमोदन के लिए लंबित सभी आवेदनों का अगले दो दिनों के अंदर शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

प्रखंडवार पदाधिकारी नामित

जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभियान की सतत निगरानी एवं प्रभावी अनुश्रवण के लिए सभी प्रखंडों के लिए वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ कृषि पदाधिकारियों को भी नामित किया गया है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं तत्परता के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया है. इस अवसर पर कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन