चौलहर पंचायत के मुखिया जेल में, उप मुखिया को मिला चार्ज

Updated:
विज्ञापन
चौलहर पंचायत के मुखिया जेल में, उप मुखिया को मिला चार्ज

प्रखंड क्षेत्र की चौलहर पंचायत में मुखिया महबूब आलम लंबे समय से जेल में बंद है. इस कारण पंचायत के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था.

विज्ञापन

आजमनगर. प्रखंड क्षेत्र की चौलहर पंचायत में मुखिया महबूब आलम लंबे समय से जेल में बंद है. इस कारण पंचायत के विकास कार्यों पर असर पड़ रहा था. पंचायत में योजनाओं के संचालन व प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति को देखते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए उप मुखिया जुल्फिकार परवीन को मुखिया की सभी शक्तियां प्रदान कर दी है. मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण चौलहर पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 17(2)(ख) के तहत उप मुखिया को ग्राम पंचायत राज चौलहर प्रखंड आजमनगर के लिए धारा 17(1) के अंतर्गत प्राप्त सभी शक्तियों के उपयोग सभी कार्यों के निष्पादन व सभी कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए अधिकृत किया गया है. उप मुखिया जुल्फिकार परवीन ने कहा है कि पंचायत के सभी कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन