देर रात आग लगने से दो घर जलकर राख

देर रात आग लगने से दो घर जलकर राख
प्राणपुर थाना क्षेत्र के मझेली गांव में शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे अचानक आग लगने से सारा सामान सहित दो परिवारों के घर जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है. जानकारी के अनुसार मझेली गांव में अग्नि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जिला परिषद सदस्य शैदून निशा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुस्तफा ने बताया कि शनिवार की रात्रि आग लगने से इशहाक और मलिका खातून के टीन फूस का घर, वस्त्र, नगद तकरीबन डेढ़ लाख रुपए अनाज सहित सारा सामान, अग्निशामक वाहन पहुंचने के पूर्व जलकर राख हो गया. लाखों कि क्षति हुई है. राजस्व कर्मचारी मृत्यंजय कुमार, रहमत सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. अग्नि पीड़ित परिवार ने शीघ्र जांच कर मुआवजा देने की मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




