बस में लादकर 8 किलो गांजा ले जा रहा था बिहार का तस्कर, सिमडेगा में गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बस से बरामद गांजे के साथ सिमडेगा पुलिस के अधिकारी और गिरफ्तार तस्कर (पीछे दाहिने). फोटो: प्रभात खबर

Simdega News: सिमडेगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से 7.862 किलो गांजा बरामद कर बिहार के तस्कर को गिरफ्तार किया. चेक पोस्ट पर जांच के दौरान बैग से गांजा, नकद और मोबाइल जब्त हुआ. पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega News: झारखंड में सिमडेगा जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 किलो गांजा जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बिहार का तस्कर बस में लादकर गांजे की खेप ले जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर चेक पोस्ट में घेराबंदी

एसपी श्रीकांत एस खोटरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौजू उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने बासजोर थाना क्षेत्र के खमनटांड चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी दौरान राउरकेला से सिमडेगा आ रही ‘ताज’ यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई.

बैग से मिला 7.862 किलो गांजा

जांच के दौरान बस की सीट नंबर 23 पर बैठे एक यात्री के पास संदिग्ध बैग मिला. तलाशी लेने पर बैग और एक प्लास्टिक बोरी से कुल 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ. तौल करने पर इसका वजन 7.862 किलोग्राम पाया गया.

नकद, मोबाइल और टिकट भी जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से 700 रुपये नकद, एक रियलमी सी-35 मोबाइल फोन और संबलपुर-फुलवानी (ओडिशा) का ट्रेन टिकट और बस टिकट भी जब्त किया है.

बिहार का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार तस्कर की पहचान लव पाण्डेय (40 वर्ष), पिता राजवंश पांडेय, निवासी मल्हार कला, थाना चेनारी, जिला रोहतास (बिहार) के रूप में हुई है. आरोपी के खिलाफ बासजोर ओपी (जलडेगा थाना) में मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: चांडिल में जंगली हाथी का तांडव: कई घर क्षतिग्रस्त, वन विभाग की निष्क्रियता पर भड़के ग्रामीण

छापेमारी टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल

इस कार्रवाई में एसडीपीओ सिमडेगा के साथ बासजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर बुधवा मुंडा और इंस्पेक्टर रेशमा बरवा शामिल रहे. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: सरहुल पर बारिश से कहीं ट्रांसफॉर्मर उड़े तो कहीं फसल बर्बाद, रामनवमी में गरज के साथ बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन