केरसई में अंतिम सोमवारी पर निकली भव्य कांवर यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हीराटोंगरी शिवालय में किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

केरसई में कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु

केरसई प्रखंड में सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तिमय माहौल रहा. खालीजोरा नदी से जल लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हीराटोंगरी शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. इस अवसर पर भव्य कांवर यात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

सिमडेगा : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर केरसई प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

खालीजोरा नदी से जल लेकर निकली कांवर यात्रा

इसी क्रम में हीराटोंगरी शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में जलाभिषेक के लिए भव्य कांवर यात्रा निकाली गयी. सैकड़ों श्रद्धालु केरसई के खालीजोरा नदी से जल उठाकर कतारबद्ध होकर हीराटोंगरी शिवधाम के लिए रवाना हुए. इस दौरान श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

शिवालय में किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

शिवालय पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. कांवर यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। यात्रा के बाद समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

ग्रामीणों और समिति सदस्यों ने निभायी अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम सोनी, मनोज कुमार, रमेश प्रधान, हरि साव, उमेश प्रधान, प्रफुल प्रधान सहित करीलकुच्चा, महुआटोली के ग्रामीणों, समिति सदस्यों और समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola