मृत नवजात को नाबालिग ने दिया जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला और मामले की जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में नाबालिग किशोरी के मृत शिशु को जन्म देने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. मृत शिशु को आंगन से बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा: नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और बाद में मृत शिशु को जन्म देने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी करीब 40 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के आंगन में दफनाए गए मृत शिशु को बरामद किया है. घटना में इस्तेमाल कुदाल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छह माह के मृत शिशु को जन्म देने का आरोप

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को करीब 10 दिन पहले मिली थी. पूछताछ के दौरान एक नाबालिग लड़के द्वारा किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई. आरोप है कि नाबालिग लड़के की मां ने दोनों का विवाह कराने की बात कही थी. किशोरी की मां के अनुसार, 19 अगस्त की शाम खेत से लौटने के बाद बेटी ने बताया कि लड़के की मां ने कथित तौर पर गर्भपात कराने के उद्देश्य से उसे जड़ी-बूटी की दवा खिलायी थी और किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत दी थी. इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया.

ये भी पढ़ें- बिजली बहाल हुई तो अब बेदखली का डर, सेल टाउनशिप के सैकड़ों परिवारों की बढ़ी चिंता

मृत शिशु को आंगन में दफनाने का आरोप

आरोप है कि गुड़िया देवी मृत शिशु को बिना किसी को सूचना दिये अपने साथ ले गयी और बाद में अपने घर के आंगन में दफना दिया. किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 22 अगस्त को उसे सदर अस्पताल, सिमडेगा में भर्ती कराया. मामले में किशोरी की मां के फर्दबयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया.

निशानदेही पर बरामद हुआ मृत शिशु

पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर घर के आंगन से मृत शिशु को बरामद किया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल भी जब्त किया है. मृत शिशु के संबंध में पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को 23 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से संबंधित किसी भी आपराधिक गतिविधि, शोषण या उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें- नए ट्रांसफार्मर से भगत टोली के ग्रामीणों को मिली बिजली समस्या से राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola