नए ट्रांसफार्मर से भगत टोली के ग्रामीणों को मिली बिजली समस्या से राहत
ग्रामीणों में खुशी का माहौल | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के पाकरटांड़ में बिजली समस्या दूर करने के लिए जोसिमा खाखा ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ग्रामीणों को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी.
सिमडेगा: पाकरटांड़ प्रखंड के सिकरियाटांड़ भगत टोली में लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है. ग्रामीणों की मांग पर गांव में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में सीता स्वयंवर प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पंडाल
बिजली समस्या का होगा प्राथमिकता से समाधान
इस अवसर पर जोसिमा खाखा ने कहा कि बिजली लोगों की मूलभूत जरूरतों में शामिल है. ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा. ग्रामीणों की मांग पर भगत टोली में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोगों को बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी. मौके पर प्रतिमा कुजूर, लूसियन मिंज, जॉन डुंगडुंग, सुभाष बड़ाईक, वीरेंद्र बड़ाईक, रामजीत बड़ाईक सहित ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- केंद्र और झारखंड सरकार पर बरसे दीपंकर भट्टाचार्य, कहा - जनहित छोड़ सत्ता के अहंकार में काम करना बंद करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए