कर्मचारी महासंघ की बैठक में सेवा नियमित करने समेत विभिन्न मांगों पर चर्चा
बैठक में उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित, संविदा और अनुबंध कर्मचारियों की सेवा नियमित करने की मांग उठाई गई.
सिमडेगा: जिला कृषि कार्यालय के सभागार में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कर्मचारियों के अधिकार और लंबित मांगों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.
आपके शहर में
कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग
संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी और अनुबंध कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए. इसके लिए कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठित रहेंगे, तभी उन्हें उनका अधिकार मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने की मांग
सुशील कुमार सिंह ने संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग कर्मियों और दैनिक वेतनभोगियों की सेवा नियमित करने की मांग की. साथ ही इन कर्मचारियों को सभी सरकारी सुविधाओं और लाभ का लाभ देने की बात कही.
बैठक में पुष्पा कुमारी, उत्तम प्रसाद, विनीत तिर्की, दिव्यांगराज सिंह, मंजीता खलखो, संजीता बरला, बसंती कुमारी, रेशमा सोरेंग, सुधीर कुमार, बसंती लकड़ा, शोभा बरला, रीता कुमारी, नूतन कुल्लू, रेशमी टोपनो, आशा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए