निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 लोगों की हुई जांच, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

मरीजों को सलाह देते चिकित्सक. | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में विद्या वनस्थली शिक्षा समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स लिए.

विज्ञापन

सिमडेगाः विद्या वनस्थली शिक्षा समिति, सिमडेगा के तत्वावधान में जनता मार्ट बिरू के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 30 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन समेत हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पल्स, हीमोग्लोबिन और बॉडी स्कैनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा के तामड़ा पल्ली में 19-20 सितंबर को हॉकी और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, तैयारियों पर चर्चा

हेल्थ कोच ने स्वस्थ जीवनशैली के दिए टिप्स

स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में हेल्थ कोच डीके भारती ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए सीड्स फॉर्मुला के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त और समय पर नींद, नियमित व्यायाम तथा संतुलित आहार जरूरी है.

शिविर को सफल बनाने में अशोक महतो, सुरेंद्र सिंह, अंजोर जी, कैलिस्टा, निराला देवी, अनीता देवी, वर्षा और श्वेता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम के अंत में विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के सचिव राहुल कुमार ने सभी उपस्थित लोगों, स्वास्थ्य टीम, हेल्थ कोच और जनता मार्ट के सहयोग के प्रति आभार जताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola