चुकंदर और मूंग दाल से तैयार करें टेस्टी सूप, शेफ विन्नी ने बताई रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Beetroot & Moong Dal Soup

बीटरूट मूंग दाल सूप (AI generated Image)

Beetroot-Moong Dal Soup: अगर आप भी ठंड या बारिश के मौसम में सूप बनाना चाहते हैं, तो आप ये बीटरूट मूंग दाल सूप बनाकर घर पर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beetroot-Moong Dal Soup: चुकंदर से बनने वाली हर डिश अपनी खूबसूरत गहरे लाल रंग की वजह से बहुत आकर्षक लगती है. चुकंदर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर लोग चुकंदर का जूस या सलाद बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इससे बना गरमा-गरम सूप ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही सूप की रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद में बेस्ट है. इस हेल्दी और टेस्टी सूप की रेसिपी शेफ विन्नी शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chefvinnyshukla पर शेयर की है. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ आसान स्टेप्स और किचन में रखी चीजों से आप इसे तैयार कर सकते हैं. 

बीटरूट मूंग दाल सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 बड़ा चुकंदर, कटा हुआ
  • 3 बड़े चम्मच मूंग दाल, भिगोए हुई
  • 2 बड़े लहसुन की कलियां
  • 1 कप पानी (प्रेशर कुकर के लिए)
  • पानी जरूरत अनुसार 
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • फ्रेश हरा धनिया, कटा हुआ
  • नींबू का रस

बीटरूट मूंग दाल सूप बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप प्रेशर कुकर में कटे हुए चुकंदर, भिगोई हुई मूंग दाल, लहसुन की कलियां और 1 कप पानी डालें. 
  • 3 सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाएं. इसके बाद प्रेशर को अपने आप निकलने दें. जब ये हल्का ठंडा हो जाए, मिश्रण को मिक्सर में डालकर स्मूद प्यूरी बना लें. 
  • प्यूरी को वापस कड़ाही में डालें. इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. सूप से हल्का उबलने दें. 
  • इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. 
  • अब ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं. चाहें तो नींबू का रस डालें और गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

यह भी पढ़ें- Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola