भवानीपुर में पोस्टर फाड़ने पर तृणमूल और भाजपा में टकराव, पुलिस ने शुरू की जांच
तृणमूल कार्यकर्ता
Bengal Election: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर आने से चंद घंटे पहले हुई इस घटना से भवानीपुर का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है.
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता. भवानीपुर इलाके में चुनावी माहौल के बीच पोस्टर फाड़ने को लेकर शनिवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना कोलकाता नगर निगम के वार्ड-70 अंतर्गत चक्रबेड़िया इलाके की है, जहां तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से दो भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. साथ ही चुनाव आयोग में भी लिखित शिकायत सौंपी गयी है.
अनुमति लेकर लगाये थे पोस्टर
तृणमूल पार्षद असीम बोस ने आरोप लगाया कि पार्टी ने विधिवत अनुमति लेकर पोस्टर और बैनर लगाये थे, जिन्हें कुछ लोगों ने जानबूझकर फाड़ दिया. उनका कहना है कि ‘बायकॉट भाजपा’ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन वाले पोस्टरों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया. स्थानीय लोगों का दावा है कि दो युवकों को पोस्टर फाड़ते हुए देखा गया, जिन्हें पड़ोसी वार्ड का निवासी बताया गया. विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी की, जिससे विवाद और बढ़ गया.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा ने खारिज किये आरोप
तृणमूल नेताओं का आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की सुबह की प्रचार यात्रा के बाद ही यह घटना हुई और इसे उकसावे का परिणाम बताया जा रहा है. वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती. घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन भी हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Also Read: बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी का चुनाव अभियन 24 मार्च से, उत्तर से हुंकार तो दक्षिण से वार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










