दो बच्चों की मां प्रेम प्रसंग में रेलवे कर्मचारी के साथ फरार

Updated:
विज्ञापन
दो बच्चों की मां प्रेम प्रसंग में रेलवे कर्मचारी के साथ फरार

दो बच्चों की मां प्रेम प्रसंग में रेलवे कर्मचारी के साथ फरार

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह को एक विवाहिता दो बच्चों की मां प्रेम प्रसंग में रेलवे कर्मचारी के घर छोड़कर फरार हो गयी. घटना को लेकर महिला के पति ने सोमवार को मनसाही थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला अपने घर में रखे मक्का की राशि 60,000 रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. घटना के उजागर होते ही क्षेत्र में विभिन्न तरह के चर्चाए होने शुरू हो गयी है. पीड़ित ने कहा है कि रविवार की सुबह 8:00 बजे राजकुमार मंडल पिता रामचंद्र मंडल जो कुरेठा रेलवे क्वार्टर में रहते हैं. ग्रुप डी की पद पर कार्यत है. वह मेरे पत्नी को अपने बाइक में बैठकर कटिहार की ओर ले जाते हुए लोगों ने देखा है. मामले को लेकर पीड़ित ने मनसाही थाना में सोमवार को आवेदन देते हुए मनसाही पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है. मनसाही थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने कहा कि उक्त घटना की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन