सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के निकट मंगलवार को एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गये. मौके पर पहुंची कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मखाने के खेत में जा घुसी. हादसे के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये और पुलिस को सूचित किया. खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




