चोरी व शराब सेवन के मामले में दो गिरफ्तार

चोरी व शराब सेवन के मामले में दो गिरफ्तार
हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर चोरी कांड मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त व छोटकी रटनी गांव में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी को पुलिस ने रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई की थाना कांड संख्या 36/2025 तहत चोरी कांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त आनंद परिहार पिता जगदीश परिहार साकिन कजरी थाना हसनगंज जिला कटिहार व चंदन कुमार पिता अजोधी परिहार साकिन छोटकी रटनी थाना हसनगंज जिला कटिहार को शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित मामलों में कारवाई करते हुए उक्त दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. एसआई अर्जुन कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




