मौत की अफवाहों पर भड़के नेतन्याहू, वीडियो जारी कर बोले- 'मैं कॉफी का दीवाना हूं'

Edited by Govind Jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू.

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निधन और घायल होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और ईरान के सरकारी मीडिया में जोर-शोर से चल रही थीं. इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार (15 मार्च, 2026) को नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी किया. इसमें वे यरूशलम के बाहरी इलाके में एक कैफे में कॉफी पीते हुए नजर आए.

विज्ञापन

Benjamin Netanyahu: वीडियो में उनके सहयोगी ने उनसे इन अफवाहों के बारे में पूछा. जवाब में नेतन्याहू ने हिब्रू भाषा की एक कहावत का इस्तेमाल करते हुए मजाक में कहा कि मैं कॉफी का दीवाना हूं (हिंदी संदर्भ में ‘मर-मिटना’). और जानते हो क्या? मैं अपने लोगों का भी दीवाना हूं. रॉयटर्स ने कैफे के अंदरूनी हिस्सों और पुरानी तस्वीरों का मिलान कर इस वीडियो के स्थान की पुष्टि की है. वहीं, कैफे द्वारा रविवार को पोस्ट किए गए अन्य वीडियो और फोटो से तारीख की पुष्टि हुई है.

AI वाली अफवाहों पर भी दिया जवाब

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का फुटेज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया है, क्योंकि उसमें नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिख रही थीं. इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कैमरे के सामने अपने हाथ उठाए और उंगलियां दिखाते हुए कहा कि क्या आप मेरी उंगलियां गिनना चाहते हैं? आप उन्हें यहां देख सकते हैं… और यहां. देखा? बहुत बढ़िया.

युद्ध की स्थिति  

यह संघर्ष 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे नेतन्याहू का पीछा करना और उन्हें मारना जारी रखेंगे. ईरान का कहना है कि अगर यह अपराधी जीवित है, तो हम पूरी ताकत से उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे.

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला शुरू किए जाने के बाद से यह संघर्ष तेज हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युद्ध में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. अब तक की लड़ाई में 2,000 से अधिक लोगों की जान गई है, जिनमें से अधिकांश ईरान के हैं. पेंटागन के अनुसार, अब तक 15,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

नागरिकों को क्या सलाह दी?

अपने संदेश में नेतन्याहू ने नागरिकों से कहा कि ताजी हवा लेने के लिए बाहर निकलें, लेकिन सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) के पास रहें. आपका लचीलापन ही मुझे, सरकार, IDF और मोसाद को ताकत देता है. हम ईरान पर आज भी बहुत जोर से हमला कर रहे हैं. उन्होंने नागरिकों से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें: इजरायल के पास खत्म हो रही हैं एयर डिफेंस मिसाइलें, ईरान के हमलों से कैसे बचेगा देश?

सार्वजनिक सभाओं पर रोक और स्कूल बंद हैं

युद्ध की शुरुआत से ही इजरायल में सार्वजनिक सभाओं पर रोक है और स्कूल बंद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना ने एम्फीबियस असॉल्ट शिप USS त्रिपोली और लगभग 2,500 मरीन तैनात किए हैं. नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्थिति को देखते हुए जल्द ही प्रतिबंधों में ढील देने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें7 देशों में अमेरिकी ‘आंख’ भेद रहे ईरानी ड्रोन, सैटेलाइट फुटेज से खुलासा, 250 करोड़ से ज्यादा कीमत

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola