भीषण सड़क हादसे के बाद जिला परिवहन विभाग हुआ सख्त, ओवरलोड वाहन पर ठोंका जुर्माना

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे के बाद जिला परिवहन विभाग हुआ सख्त, ओवरलोड वाहन पर ठोंका जुर्माना

चांदपुर टिकपट्टी सड़क पर चांदपुर दियारा के समीप सड़क पर मक्का रखने के कारण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत होने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है.

विज्ञापन

चलाया गया जागरूकता अभियान, सड़क पर मक्का सुखाने वालों की अब खैर नहीं

जिला पदाधिकारी ने थानाध्यक्ष व सीओ को कार्रवाई करने का दिया आदेश

फलका. सोमवार की देर रात्रि कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर टिकपट्टी सड़क पर चांदपुर दियारा के समीप सड़क पर मक्का रखने के कारण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत होने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी बालमुकुंद प्रसाद कुरसेला-फारबिसगंज स्टेट हाइवे-77 पर भ्रमण कर मक्का सूखा रहे किसानों को माइकिंग कर मक्का हटवाया और किसानों को सड़क पर मक्का नहीं सुखाने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने क्षेत्र के किसानों से सड़क पर मक्का नहीं सुखाने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई किसान सड़क पर मक्का सुखाते हुए पकड़े गये तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान जगह जगह सड़क के किनारे खड़े वाहन को हटवाया. बल्कि फलका में ओवर लोड वाहन पर जुर्माना भी लगाया है. डीटीओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, एसपी वैभव शर्मा ने जिले के सभी थानाध्यक्ष व अंचलधिकारी को आदेश दिया है कि सड़क पर मक्का सुखाने वाले लोगों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाये. घटना के सुबह से सभी प्रखंडों के थानाध्यक्ष व सीओ संयुक्त रूप औचक अभियान चलाकर सड़क पर से मक्का हटवाने में लगे हुए दिखे. मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल, पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार सदलबल के साथ एसएच-77 पर सूखा रहे मक्का हटवाया और अंतिम चेतावनी दिया कि अब से अगर सड़क पर मक्का सुखाते पकड़े गए तो वैसे किसानों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही मक्का भी जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय प्रशासन व जिला परिवहन विभाग के इस कार्रवाई से क्षेत्र के मक्का किसानों में हड़कंप व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन