परिवहन विभाग ने एक दर्जन से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने एक दर्जन से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा को पकड़ा

परिवहन विभाग ने एक दर्जन से अधिक बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा को पकड़ा

विज्ञापन

– बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग की अभियान तेज – फिलहाल विभाग नहीं ले रहा जुर्माना,अगर नहीं कराते हैं रजिस्ट्रेशन तो भरना होगा जुर्माना कटिहार बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई रिक्शा के विरुद्ध परिवहन विभाग एक विशेष चेकिंग अभियान चला रखी है. डीटीओ बालमुकुंद प्रसाद के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक राहुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी ने शहर के मिरचाईबाड़ी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक दर्जन से भी अधिक बिना निबंधन के ई रिक्शा को पकड़ा. डीटीओ ने कहा कि पकड़े गये वाहन चालक व उसके ऑनर को गाड़ी का निबंधन कराने को कहा है. इस दौरान उससे किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लिया गया. गाड़ी का निबंधन करायें और गाड़ी लेकर जायें. परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन चल रही ई रिक्शा पर नकेल कसने को लेकर यह विभागीय अल्टीमेटम है. इसके बाद गाड़ी का निबंधन के साथ साथ जुर्माना राशि का भुगतान भी करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन