दुर्गा पूजा में प्रशिक्षु सिपाही होंगे तैनात, एसपी ने विधि व्यवस्था को ले दिए निर्देश

Updated at : 23 Sep 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में प्रशिक्षु सिपाही होंगे तैनात, एसपी ने विधि व्यवस्था को ले दिए निर्देश

प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित कर आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने की बात कही.

विज्ञापन

कटिहार. दुर्गा पूजा में प्रशिक्षु सिपाहियों की तैनाती की जायेगी. पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित कर आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने की बात कही. एसपी शिखर चौधरी मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचे. जहां प्रशिक्षु सिपाहियों को एसपी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखेंगे. उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान सभी प्रशिक्षु सिपाही सतर्कता, अनुशासन तथा जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करेंगे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन