जदयू जिलाध्यक्ष ने कदवा को अनुमंडल बनाने का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा

जदयू जिलाध्यक्ष ने कदवा को अनुमंडल बनाने का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा
कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेली पहुंचे, जहां जनसभा के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने दो प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया और ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में सबसे पहले कदवा को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की गयी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कदवा प्रखंड में 30 पंचायतें हैं. जबकि समीपवर्ती डंडखोरा प्रखंड मात्र छह पंचायतों वाला है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से कदवा का क्षेत्रफल और जनसंख्या कहीं अधिक है. लेकिन इसके बावजूद इसे अनुमंडल का दर्जा नहीं मिला है. कदवा प्रखंड बारसोई अनुमंडल और डंडखोरा कटिहार अनुमंडल के अंतर्गत आते हैं. आम जनता को किसी भी अनुमंडलीय कार्य के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. कई बार लोग सुबह निकलकर देर शाम तक लौट पाते हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समस्या से सिर्फ कदवा ही नहीं, बल्कि आजमनगर, प्राणपुर जैसे कई अन्य प्रखंड भी जूझ रहे हैं. दूसरी अहम मांग कदवा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर रखी गयी. ज्ञापन में कहा कटिहार का पूर्वी क्षेत्र जिसमें कदवा शामिल है. सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से काफी पिछड़ा है. यहां की आबादी में बड़ी संख्या अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और महादलित समुदाय की है. चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में इस क्षेत्र की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सरकारी तो दूर, गैर-सरकारी स्तर पर भी कोई उच्च चिकित्सा संस्थान नहीं है. इलाज के लिए लोगों को मजबूरन पश्चिम बंगाल का रुख करना पड़ता है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार उचित इलाज न मिल पाने के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं. कहा कि इस पिछड़ेपन और चिकित्सा सुविधाओं की कमी को देखते हुए प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज कदवा प्रखंड में स्थापित होना चाहिए. इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी. बल्कि पूरे पूर्वी कटिहार क्षेत्र को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




