कांग्रेस को ऑफिस खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का मिला समय

24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस का ऑफिस, फोटो एक्स
Congress Notice: कांग्रेस को दिल्ली स्थित अपना ऑफिस खाली करना पड़ सकता है. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कांग्रेस को अकबर रोड और रायसीना रोड स्थित ऑफिस को खाली करने का नोटिस जारी किया है.
Congress Notice: मंत्रालय के संपदा विभाग ने 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित ऑफिस को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है.
1978 से 24 अकबर रोड पर था कांग्रेस का ऑफिस
कांग्रेस का मुख्यालय 1978 से 24 अकबर रोड पर था, लेकिन अब यह 9ए कोटला मार्ग जा चुका है. पार्टी अकबर रोड स्थित अपने पुराने मुख्यालय का इस्तेमाल एक कार्यालय के रूप में कर रही है. भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का मुख्यालय 5 रायसीना रोड पर है.
नोटिस पर क्या बोल पवन खेड़ा?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, हमारे 24 अकबर रोड स्थित दफ्तर और यूथ कांग्रेस के दफ्तर को एक नोटिस मिला है. आज पूरे देश की प्राथमिकता क्या है? देश की प्राथमिकता यह है कि LPG की लाइनों में फंसना न पड़े, कालाबाजारी में खरीदना न पड़े, पेट्रोल और डीजल की कीमतों का बोझ न उठाना पड़े, महंगाई की मार न झेलनी पड़े. हमारे गरम मसाले, केले, अंगूर, हल्दी और बासमती चावल के किसान—इन सबकी हालत अभी अटकी हुई है. यही देश की प्राथमिकता है. लेकिन सरकार की प्राथमिकता आज आपके सामने है. सरकार ने इन सभी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने को प्राथमिकता दी है. देश की सुर्खियों को अपने हिसाब से चलाने को, लोगों को उलझाए रखने को, और विपक्ष का मुंह बंद करने को; ताकि वे इन मुद्दों को उठा न सकें, सवाल पूछ न सकें, प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर सकें, और हमारी यूथ कांग्रेस की तरह विरोध प्रदर्शन न कर सकें. आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप कांग्रेस का मुंह बंद नहीं कर पाएंगे.
सरकार दबाव बनाकर कांग्रेस को चुप कराना चाहती है: इमरान मसूद
दफ्तर खाली करने के नोटिस पर पार्टी सांसद इमरान मसूद ने कहा, सरकार को लगता है कि हम पर दबाव बनाकर वह कांग्रेस को चुप करा सकती है. उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. क्या उन्होंने 11, अशोक रोड या पंत मार्ग स्थित BJP का दफ्तर खाली करवाया है? क्योंकि वे ईरान युद्ध के मामले में कुछ भी नहीं कर पाए हैं, इसलिए वे इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










