137.5 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
137.5 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

137.5 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा पुलिस ने एनएच 31 चेथरियापीर चौक पर विधानसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन जांच के लिए लगाए गये पुलिस शिविर के जांच अभियान में 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय शराब तस्कर अनिल यादव, सन्नी यादव, नया टोला जुराबगंज वार्ड संख्या एक, थाना निवासी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसटी एवं बीएसएफ के सहयोग से वाहन जांच में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. दूसरी कार्रवाई एनएच 31 मां अम्बे ढाबा के पास गोन्दवारा गांव के समीप गुप्त सूचना पर झाड़ी से विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब को बाइक से डेलेवरी करने जा रहे एक शराब तस्कर को 114 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर राज कुमार ठाकुर, रमैली, थाना रौतारा जिला कटिहार निवासी है. थानाध्यक्ष ने बताया की रमैली गांव से गोन्दवारा गांव में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर बाइक जा रहे है. कार्रवाई में शराब तस्कर को 114 लीटर व वाहन जांच के दौरान की गई कार्रवाई में 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ कुल तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन