एसएच-98 पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल

एसएच-98 पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के एसएच- 98 पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए कटिहार भेजा गया. हादसा जितवारपुर मजार के पास हुई. दोनों बाइकें तेज रफ्तार में एक-दूसरे से भिड़ गयीं. शिवरामपुर गांव निवासी दो युवक बाइक से बारसोई की ओर जा रहे थे. जितवारपुर गांव का एक व्यक्ति बाइक से चौक की ओर से आ रहा था. दोनों बाइक आमने-सामने से तेज गति में थीं. जैसे ही वे जितवारपुर मजार के पास पहुंची जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ही व्यक्ति सड़क पर दूर जा गिरे. बुरी तरह जख्मी हो गये. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर सालमारी अस्पताल ले गये. जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर सुबह के समय ट्रैफिक कम रहता है. जिससे बाइक सवार अक्सर तेज गति में चलते हैं. यही लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन रहा. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त सड़क पर गति सीमा का सख्ती से पालन कराया जाये. सड़क किनारे चेतावनी संकेतक लगाये जाये. ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










