चोरों ने घर कीमती सामन, आभूषण व नगद चुराये

चोरों ने घर कीमती सामन, आभूषण व नगद चुराये
कदवा बीती रात्रि कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी पंचायत में एक बार फिर अज्ञात अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गया. सुबह नौकरानी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी .आस पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा तो पाया कि अपराधियों द्वारा रात में चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर में रखा आभूषण सहित नगदी रुपया लेकर फरार हो गया है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कदवा पुलिस को दी जानकारी मिलते ही कदवा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी पंचायत निवासी शेखर कुमार सिंह एवं किशोर कुमार सिंह के घर में बीते गुरुवार रात्रि अज्ञात अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर में रखा आभूषण सहित नगदी राशि लेकर फरार हो गया. बताते चलें कि गृहस्वामी घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं. एक नौकरानी आकर सुबह झाड़ू पोछा करती है. शुक्रवार की सुबह जब नौकरानी घर में झाड़ी लगाने आई तो उन्होंने ग्रिल एवं खिड़की टूटा हुआ देखा तो उसकी जानकारी पड़ोस के लोगों को दिया.पड़ोस के लोगों ने देखा कि ग्रिल एवं खिड़की टूटा हुआ है और अंदर जाकर देखा तो घर में सारा सामान बिखड़ा पड़ा हैं. जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया गया सूचना मिलने के बाद कदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. पुलिस ने जांच के क्रम में घटनास्थल से अपराधियों के फिंगरप्रिंट्स बरामद किया है.साथ कई बिंदुओं पर लगातार छानबीन कर रही हैं.घटना की जानकारी पर डीएसपी बारसोई अजय कुमार ने आकर छानबीन किया.तथा डॉग स्कॉट की टीम की मदद से भी छानबीन किया जा रहा है.समाचार प्रेषण तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




