रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बैगना में रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा सिंह पिता नागेन सिंह के के 3 ए बैगना वार्ड नंबर 24 निवासी अपने क्वार्टर में ताला मार कर काम पर गये थे. सुबह जब आये तो क्वार्टर व कमरे का ताला टूटा पड़ा था. चोरों ने घर में रखें आभूषण, नगद रुपया सहित घर के अन्य कीमती सामान का चोरी कर लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गये. इस बाबत पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










