25 दिनों से गायब व्यक्ति का नहीं मिल र���ा सुराग

Updated:
विज्ञापन
25 दिनों से गायब व्यक्ति का नहीं मिल र���ा सुराग

25 दिनों से गायब व्यक्ति का नहीं मिल रहा सुराग

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के चितौरिया पंचायत के वार्ड नंबर एक गाड़ीघाट निवासी रघुवंश महतो का 36 वर्षीय पुत्र टुनटुन महतो पिछले तीन दिसंबर से गायब है. उसके अबतक न मिलने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. परिजन किसी अनहोनी को लेकर काफी डरे हुए हैं. गायब युवक की मां ने बताया कि वह तीन दिसंबर को दिन के 12: बजे अपनी बहन नीलम देवी के घर सोनैली चांदपुर गोभी लेकर जाने को निकला. अब तक नहीं लौटा. वह अपनी बहन के घर भी नहीं पहुंचा. टुनटुन को थोड़ा बोलने में परेशानी है. पर वह एक मेहनत कस युवक है. परिवार एवं ग्रामीणों को डर है कि किसी ने उसे अपहृत कर इनडोर वर्कशॉप में बंधक बना कर काम करवा रहा है. टुनटुन की मां अपने बेटे की याद कर हमेशा रोती रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि पुत्र वियोग में उसकी मां कई बार मूर्छित हो चुकी है. ग्रामीणों के सहयोग से मूर्छित अवस्था में उसे डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया गया है. स्थानीय मुखिया दीपनारायण पासवान, पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान आदि ने प्रशासन से टुनटुन की सही सलामत वापसी में मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन