फॉगिंग नहीं होने से डेंगू-फाइलेरिया का मंडराया खतरा

Updated:
विज्ञापन
फॉगिंग नहीं होने से डेंगू-फाइलेरिया का मंडराया खतरा

फॉगिंग नहीं होने से डेंगू-फाइलेरिया का मंडराया खतरा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के साथ ही मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. शहर के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोग मच्छरों के कारण परेशान हैं. लोगों का आरोप है कि नगर प्रशासन की ओर से फॉगिंग का कार्य नहीं कराया जा रहा है. डेंगू व फाइलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा सिर पर मंडरा रहा है. नागरिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. नालियों की सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही है. जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है. इन स्थितियों में मच्छरों के लिए उपयुक्त वातावरण बन गया है. बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. कई परिवारों ने बताया कि रात में ठीक से नींद नहीं आती और दिनभर मच्छरों के काटने से परेशान रहते हैं. बीमारी फैलने का डर लोगों में गहराता जा रहा है. स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पूरे क्षेत्र में फॉगिंग कराई जाय. जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाय, और नियमित नाली सफाई अभियान चलाया जाय. लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन