कार्यशाला, वंचित बच्चों को ढूंढकर कराएं टीकाकरण

Updated:
विज्ञापन
कार्यशाला, वंचित बच्चों को ढूंढकर कराएं टीकाकरण

कार्यशाला, वंचित बच्चों को ढूंढकर कराएं टीकाकरण

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गावी योजना के तहत टीकाकरण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला हुई. अध्यक्षता कर रहे पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि गावी योजना तहत क्षेत्र में छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण संबंधित बिंदुओं पर चर्चा को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी. गावी योजना तहत पांच वर्ष तक के जीरो डोज से वंचित सभी बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण हो. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने कहा कि गावी योजना से छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए बैठक हुई. लोगों को गावी के बारे में बताया. क्षेत्र में अभियान चलाकर ढेर माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को जो टीकाकरण से वंचित हैं. ऐसे बच्चों को चिन्हित के साथ खोज कर टीकाकरण करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की सहयोग की जरूरत है. शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके. बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरक्षण टीके लगाए जाते हैं. जिससे बच्चों के शरीर को रोग से लरने की शक्ति बढती है. टीकाकरण से बच्चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है. जन्म के समय बीसीजी टीका, पोलियो खुराक, डेढ़ माह में पेंटा का टीका व पोलियो खुराक, ढाई माह में पेंटा टीका, पोलियो खुराक, साढे़ तीन माह में पेंटा टीका, पोलियो खुराक, नौ माह में खसरे का टीका व विटामिन ए की खुराक दिलाना चाहिए. नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल में विटामिन ए की नौ खुराक देनी चाहिए. जिला से आए जिला कोऑर्डिनेटर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्लूएचओ के मॉनिटर सुजीत कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन