237 पंचायतों में पहुंचेगी महिला सशक्तिकरण की आवाज

237 पंचायतों में पहुंचेगी महिला सशक्तिकरण की आवाज
कोढ़ा प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ कोढ़ा कोढ़ा अंतर्गत मूसापुर पंचायत स्थित अवतार जीविका महिला ग्राम संगठन परिसर में आज महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक जिविका तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ने की. अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों के प्रचार-प्रसार और ग्राम स्तर पर महिला सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के तहत अप्रैल से जून 2025 तक प्रतिदिन चार गांवों में महिला संवाद का आयोजन किया जायेगा. कुल 237 स्थानों पर इस कार्यक्रम को संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रत्येक कार्यक्रम में 200 से 250 महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. इन महिलाओं को जीविका समूहों के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर प्रचार वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ सकें.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि महिला संवाद के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे. इसके अलावा प्रखंड परियोजना प्रबंधक पूरे कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय कर रहे हैं. वहीं, जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है.हर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में दिखाई जायेगी साथ ही योजनाओं से लाभान्वित स्थानीय महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी. कार्यक्रम के अंत में महिलाओं से समाज की आवश्यकताओं व योजनाओं से जुड़ी मांगें भी ली जायेगी, जिन्हें लिपिबद्ध कर स्थानीय प्रशासन को सौंपा जायेगा.यदि कोई मांग नीति-निर्माण योग्य पाई जाती है, तो उसे राज्य सरकार तक भेजा जायेगा, ताकि आने वाली योजनाओं में उन सुझावों को सम्मिलित किया जा सके.इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से सरकार हर गांव और हर महिला तक अपनी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. यह संवाद कार्यक्रम निश्चित रूप से ग्रामीण समाज में महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को नई दिशा देगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




