इंद्रपुरी जानेवाली सड़क निर्माण में आ रही अड़चन कराया रूबरू

इंद्रपुरी जानेवाली सड़क निर्माण में आ रही अड़चन कराया रूबरू
– मोहल्ले वासियों ने टेंडर टेंडर जारी होने के बाद स्थगित पर जताया रोष – पिछले कई दशकों से बिना रास्ते के मोहल्लेवासी कर रहे आवागमन कटिहार इंद्रपुरी जानेवाली सड़क निर्माण को लेकर एक बार फिर से माेहल्लेवासियों में आस जगी है. इसको लेकर रविवार को काली मंदिर के समीप एक बैठक आयोजित कर निर्माण में आ रही अड़चनों से अवगत कराया गया. बैठक में दर्जनों मोहल्लेवासियों ने भाग लिया. इस दौरान मोहल्लेवासियों द्वारा विपक्षियों के विरूद्ध आक्रोश भी जताया गया. मोहल्लेवासी वकील राय समेत अन्य का कहना है कि विगत कई वषों से घर बनाकर हजारों की आबादी यहां गुजर बसर कर रही है. लेकिन सड़क निर्माण का जब जब चर्चा होती है. बीएमपी की ओर से इस पर विराम लगा दिया जाता है. इससे पूर्व सदर विधायक द्वारा इस सड़क को पीसीसी निर्माण के लिए एनओसी लेकर टेंडर निकलवाया गया. लेकिन पुन: किन परिस्थितियों में टेंडर को स्थगित कराया गया. यह मोहल्लेवासियों के समझ से परे हैं. इसको लेकर वे लोग पूर्व में कोर्ट में गये थे. पुन:कोर्ट में मोहल्लेवासियों द्वारा जाने के बाद चार सप्ताह का समय सम्बंधित विभाग को दिया गया. ऐसा आयोजित मोहल्लेवासियों की ओर से आयोजित बैठक में कहा गया. उनलोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति की कमी और बीएमपी की ओर से लगाये जा रहे अड़चन की वजह से अब तक उनलोगों के मोहल्ले में प्रवेश करनेवाली सड़क का निर्माण संभव नहीं हो पाया है. मालूम हो कि उक्त सड़क बीएमपी गैस गोदाम के बगल से होकर मोहल्ले में प्रवेश करती है. इसको लेकर पूर्व में धरना प्रदर्शन के साथ भूख हडताल तक किया गया था. बावजूद अब तक उक्त सड़क निर्माण नहीं हो पाना संशय में प्रतीत हो रहा है. इस मौके पर मोहल्ले के कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




