महानंदा नदी रोहिया घाट पर पुल निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया

Updated at : 10 Mar 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी रोहिया घाट पर पुल निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया

महानंदा नदी रोहिया घाट पर पुल निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन के सुझाये गये आजमनगर प्रखंड के रोहिया घाट महानंदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का मुद्दा एमएलसी अफाक अहमद खां ने बजट सत्र में उठाया है. कहा, कटिहार जिला के आजमनगर प्रखंड के रोहिया और आजमनगर के बीच महानंदा नदी बहती है. यह नदी 28 पंचायत वाली प्रखंड आजमनगर को दो भागों में बांटती है. महानंदा नदी के पश्चिमी छोड़ के छह पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में परेशानी होती है. लोगों का आने-जाने का एक मात्र साधन नाव है. सरकार महानंदा नदी में रोहिया घाट पर एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है. लोगों को आने जाने में आसानी हो. जदयू नेता सलाउद्दीन ने कहा की रोहिया घाट पर पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री, संबंधित विभाग के मंत्री, सचिव आदि को पत्र लिख कर मांग पत्र भी सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन