बिहार में नशे में धुत डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, हंगामे के बाद गिरफ्तारी, सिविल सर्जन ने पद से हटाया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Apr 2026 2:43 PM
पुलिस के गिरफ्त में नशे में धुत डॉक्टर
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. समेली प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह को ड्यूटी के दौरान कथित रूप से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया गया. प्रशासन ने उन्हें दायित्व से मुक्त कर नया पदाधिकारी नियुक्त कर दिया है.
Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के समेली प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह को ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में पाया गया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सिविल सर्जन ने तुरंत की कार्रवाई
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉ. विनय कुमार सिंह को दायित्व से मुक्त कर दिया. हालांकि, डॉक्टर के शराब के नशे में होने की पुष्टि केवल जांच के बाद ही संभव होगी.
ग्रामीणों ने किया हंगामा, अस्पताल में अफरातफरी
बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज कराने आए ग्रामीणों ने डॉक्टर की संदिग्ध हालत देखी. उनकी लड़खड़ाती जुबान और असामान्य व्यवहार से लोगों को शक हुआ. ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर न केवल नशे में थे, बल्कि जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये तक की मांग कर रहे थे. यह विवाद अस्पताल परिसर में हंगामे में बदल गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.
वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में
कुछ ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में डॉक्टर को लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है. स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों ने तुरंत पोठिया पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और डॉ. विनय कुमार सिंह को हिरासत में लेकर थाना ले गई.
विवादों से पुराना नाता
डॉ. विनय कुमार सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले एक एएनएम के साथ अनुचित व्यवहार का ऑडियो वायरल हो चुका था, जिसमें उन्होंने अनुचित भाषा का प्रयोग किया था. उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी.
प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र में किया बदलाव
हाल ही में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था. भारी अव्यवस्था और गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रभारी डॉक्टर के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. अब डॉ. कृष्ण कुमार यादव को समेली CHC का नया चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










