सड़क दुर्घटना में वृद्ध की हो गयी मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की हो गयी मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की हो गयी मौत

विज्ञापन

मनसाही नारायणपुर- पूर्णिया फोर लाइन सड़क के एनएच 131 ए पर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे एक वृद्ध को बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी. इस घटना में वृद्ध का मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान शुक्ररा यादव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी गोरगामा पंचायत फुलहारा थाना मनसाही का बताया जाता है. यह घटना एनएच 131ए फोर लाइन सड़क के मुख्य सड़क पर राघोपुर चौक पर घटित हुई है. घटना के बाद आसपास लोगों की लंबी भीड़ लग गई एवं एसआई वाले के द्वारा एंबुलेंस मंगावा कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया. गंभीर रूप से बाइक चालक को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस दौरान बाइक चालक की पहचान बलिदियाबारी थाना मनिहारी निवासी के रूप में हुई हैं. जो गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद सड़क पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिससे कि घंटे भर सड़क पर लोगों की आवाजाही बाधित रहा. घटना के बाद मनसाही पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के कार्रवाई में जुट गई. उधर घटना को लेकर आम लोक एवं मृतक के पत्नी वह एक बेटी के द्वारा मुआवजे की मांग कर रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक बेटी छोड़ गए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन